फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरमहाविद्यालयी जूडो प्रतियोगिता 11 को होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयी जूडो (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता का आयोजन 11 नवंबर को विश्वविद्यालय कैंपस में किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए बरेली कॉलेज की टीम का चयन सात नवंबर को सुबह नौ बजे किया जाएगा। बरेली कॉलेज के क्रीड़ा अधिकारी भारतेंदु शर्मा ने बताया कि जिन खिलाड़ियों की आयु एक जुलाई, 2019 को 17 वर्ष पूरी हो और 25 वर्ष से अधिक न हो, वे ही चयन प्रक्रिया में भाग लेंगे। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कॉलेज की आईडी या फीस रसीद लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज की महिला-पुरुष कबड्डी टीम का चयन
बरेली। बरेली कॉलेज के क्रीडा अधिकारी भारतेंदु शर्मा ने बताया कि मंगलवार को कॉलेज की महिला कबड्डी टीम का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में 20 खिलाड़ियों ने भाग लिया, इनमें से 10 खिलाड़ियों का टीम में चयन किया गया। सभी चयनित खिलाड़ियों को एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की छह नवंबर को चंदौसी के मॉडर्न पब्लिक कॉलेज में होने वाली अंतरमहाविद्यालयी कबड्डी महिला प्रतियोगिता मेें भाग लेना है। टीम में कुमारी शशि बाला, चंचल, मधु यादव, शालू, अनामिका, नेता रानी यादव, चंद्रकांता, ऊषा गंगवार, सीमा और हर्षिता पांडेय को शामिल किया गया है। बरेली कॉलेज की पुरुष कबड्डी टीम का भी चयन किया गया। इस टीम को बिजनौर के वर्धमान कॉलेज में आठ नवंबर को होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होना है। टीम में नितिन जोशी, आनंद सिंह, मोहम्मद अली, विजय कुमार, राहुल सिंह, शादाब, शिशु पाल, विकास गुप्ता, मुदित श्रीवास्तव, योगेंद्र कुमार, हरविंद सिंह, मोहम्मद अनस को शामिल किया गया।
राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता अंडर 17 की टीम का चयन
बरेली। छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश मेें प्रस्तावित राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए बरेली के खिलाड़ियों और कॉलेजों की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान अयोध्या के प्राचार्य भगवती सिंह ने एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। इसमें टीम के कोच/मैनेजर के रूप में राजकीय इंटर कॉलेज बरेली के नईम अहमद को चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें