फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर महाविद्यालयीय शतरंज- बिना खेले ही प्रतियोगिता से बाहर हुआ बरेली कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता (पुरुष) से बरेली कॉलेज बिना खेले ही बाहर हो गया। मंगलवार को बरेली कॉलेज में इसके लिए ट्रायल हुआ लेकिन योग्य खिलाड़ी न मिलने से टीम ही नहीं बन सकी।
विज्ञापन

इन दिनों एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) की खेल प्रतियोगिताएं चल रही हैं। इसके अंतर्गत बुधवार को रजा पीजी कॉलेज रामपुर में पुरुषों की शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई है। मंगलवार को बरेली कॉलेज में टीम बनाने के लिए ट्रायल किया गया। इस दौरान चार खिलाड़ी कॉलेज पहुंचे, इनमें से दो की उम्र कम थी और दो फ्रेशर थे। इसके चलते कॉलेज की टीम ही नहीं बन सकी और बरेली कॉलेज बिना खेले ही प्रतियोगिता से आउट हो गया। बता दें कि विश्वविद्यालय में खेल के नाम पर हर साल करोड़ों रुपये के बारे-न्यारे होते हैं लेकिन खेल प्रतिभाएं फिर भी निकलकर सामने नहीं आ रही हैं।
आज चुनी जाएगी महिला फुटबाल टीम
बरेली कॉलेज में दो नवंबर को होने वाली अंतर महाविद्यालयीय फुटबाल टीम के लिए कॉलेज की टीम का चयन बुधवार को सुबह 10 बजे कॉलेज ग्राउंड में होगा। मॉडल पब्लिक कॉलेज चंदौसी में छह नवंबर को होने वाली महिला कबड्डी के लिए ट्रायल तीन नवंबर को सुबह नौ बजे से होगा। आठ नवंबर को वर्धमान कॉलेज बिजनौर में होने वाली पुरुष कबड्डी के लिए टीम का चयन चार नवंबर को किया जाएगा। दस नवंबर को सावित्री देवी कॉलेज रामपुर में होने वाली बैडमिंटन पुरुष प्रतियोगिता के टीम का चयन सात नवंबर को होगा। 16 नवंबर को साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में महिला टेबल टेनिस के लिए टीम 14 नवंबर को चुनी जाएगी। यह जानकारी बरेली कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. भारतेंदु शर्मा ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें