फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज- खेल संघों की मान्यता में उलझी फर्जी खेल सर्टिफिकेट की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में फर्जी खेल सर्टिफिकेट लगाकर भारांक हासिल करने वालों की जांच अटक गई है। बरेली कॉलेज प्रशासन ने स्टेडियम को पत्र लिखकर मान्यता प्राप्त खेल संघों की जानकारी मांगी थी, लेकिन इनकी जानकारी नहीं मिलने के चलते यह सर्टिफिकेट जांच को नहीं भेजे जा सके हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों बरेली कॉलेज में मेडिकल, खेल, एनसीसी, एसएसएस और सैन्य कोटे समेत तमाम तरह के फर्जी सर्टिफिकेट के दम पर भारांक हासिल कर एडमिशन लेने का मामला सामने आया था। अमर उजाला के खुलासे पर इस मामले की जांच शुरू हुई और एलएलबी में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट से तीन एडमिशन की पुष्टि होने पर उन्हें निरस्त कर दिया गया। खेल, एनसीसी, एसएसएस और सैन्य कोटे समेत अन्य सर्टिफिकेट भी जांच को भेजे गए हैं। एनसीसी गर्ल्स आठवीं वाहिनी के सभी सर्टिफिकेट जांच में सही पाए जा चुके हैं, अन्य की जांच अभी जारी है। मगर खेलकूद सर्टिफिकेट की जांच लटक गई है। बरेली कॉलेज प्रशासन ने यह सर्टिफिकेट क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी और रुहेलखंड विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी भेजे थे, लेकिन उन्होंने संबंधित खेल संघ को भेजने की बात कहकर सर्टिफिकेट लौटा दिए। इसके बाद बरेली कॉलेज प्रशासन ने स्पोर्ट्स स्टेडियम को पत्र लिखकर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त खेल संघों की सूची मांगी। ताकि उनसे जांच कराई जा सके। बरेली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने बताया कि स्टेडियम ने ऐसी कोई सूची होने से इनकार कर दिया है। ऐसे में यह समस्या खड़ी हो गई है कि जब मान्यता प्राप्त खेल संघों की जानकारी ही नहीं है तो जांच किससे कराई जाए। फिलहाल वे सर्टिफिकेट की खेल संघ के अनुसार छंटाई कराकर उन्हें जांच को भेजने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें