फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेस प्रतियोगिता में जीआरएम के छात्रों का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला बरेली चेस एसोसिएशन की ओर से चल रही 14वीं जिला बरेली शतरंज प्रतियोगिता का रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। आखिरी दिन क्रमवार 12 मुकाबले हुए। मुख्य अतिथि उद्यमी संजय अग्रवाल रहे, विशिष्ट अतिथि विनोद सक्सेना और पूर्व चेस प्लेयर और बरेली चेस एसोसिएशन के जनक दीपक अरोरा ने विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के फाइनल में बालिका (9 आयु वर्ग) में बिशप कोनार्ड की आराध्या गौतम, जीआरएम की नव्या सिंघल, चिक्कर स्कूल की दिलीशा, बालक वर्ग में बीबीएल के असर आसिफ, विद्याभवन के आयुष तोमर और नमन जायसवाल, बालक (13 आयु वर्ग) में जीआरएम के अथर्व, ओजस सक्सेना, बिशप कोनराड के प्रियांशु, बालक (15 आ युवर्ग) में जीआरएम के दक्ष सिंघल, सेंट फ्रांसिस के करन जौहर, डीपीएस के प्रारब्ध, बालिक वर्ग में वादिया असलम, प्रियांशी चतुर्वेदी, तनिष्का सक्सेना, बालक वर्ग (19 आयु वर्ग) में केवीजेएलए के कार्तिक खंडेलवाल, जीआरएम के उदय चक्रवर्ती, डीपीएस के आशीष क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। बालिका (19 आयु वर्ग) में विद्या भवन की इशिका गुलाटी, डीपीएस की खुशी तोमर क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहीं।
ओपन वर्ग में रजनीश कुमार, कुनाल सक्सेना, सृजित भारद्वाज, गौरव कुमार, विवेक सक्सेना, कुनाल चंदन प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम, षष्ठम स्थान पर रहे। वहीं,बालिका (13 आयु वर्ग) में आद्या गुलाटी प्रथम रहीं। बालक (7 आयु वर्ग) में सम्राट बाबर और बालिका में अदिति गहलोत प्रथम रहीं। बालक (11 आयु वर्ग) में देव जायसवाल प्रथम, बालक (17 आयु वर्ग) में केवीजेएलए के आकाश सक्सेना प्रथम, जीआरएम के अर्जुन भारद्वाज द्वितीय स्थान पर रहे। इस दौरान डॉ. शिव राम शर्मा, राम किशोर, मोहन शर्मा, नीरज रावत, देवेश सिंघल, नीति उपाध्याय व अन्य का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें