फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ कर्मी बनकर ओएलएक्स पर की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बाइक बेचने के नाम पर एक ठग ने सीआरपीएफ कर्मी बनकर एक व्यक्ति से हजारों रुपये ठग लिए। पीड़ित ने एक ऑनलाइन शापिंग वेबसाइट के जरिए एक बाइक खरीदने की बात की थी। कई दिनों तक बाइक न पहुंचने पर पीड़ित ने शिकायत की तो ठग उन्हें धमकाने लगा। एसएसपी के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सुभाषनगर क्षेत्र गांव करेली निवासी मुन्ने खां ने कुछ दिन पहले एक ऑनलाइन साइट ओएलएक्स के जरिए एक बाइक खरीदने की बात की थी। ऐड डालने वाले ने खुद को कश्मीर में तैनात एक सीआरपीएफ का जवान मुकेश गुप्ता बताया था। बताया कि 32 हजार रुपये बाइक की डील होने के बाद बिक्रता ने उन्हें 20 हजार रुपये ऐडवांस देने को भी कहा। उनके मुताबिक बुधवार को उन्होंने एक दोस्त संजीव कुमार के पेटीएम के जरिए बिक्रता के बताए खाते में तीन बार में 20 हजार रुपये डाल दिए। लेकिन इसके बाद वह बाइक भेजने में टालमटोल करने लगा। आरोप है कि बाइक बेचने के नाम पर ठग ने उनके हजारों रुपये ठग लिए। लगातार बाइक के लिए फोन करने पर वह उन्हें धमकाने लगा। इसके बाद संपर्क बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें