फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदपुरा और बिथरी के शिक्षकों ने लगाया दांव, सभी हुए चित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पिछले दिनों स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित शिक्षकों की खेल प्रतियोगिता के करीब दो माह बाद बुधवार को डोहरा जूनियर हाईस्कूल के मैदान पर जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें ब्लॉकवार महिला वर्ग से पांच व पुरुष वर्ग से दस टीमों ने दमखम दिखाया। इससे पहले पहले मुकाबले का विजेता घोषित होते ही रेफरी के निर्णय पर सवाल उठाने पर हंगामा हो गया। करीब घंटे भर तक प्रतियोगिता शुरू न होने पर बीइओ ने दोनोें पक्षों को समझाकर उन्हें शांत कराया तब कहीं, मुकाबला शुरू हो सका।
विज्ञापन

महिला वर्ग में आलमपुर व बिथरी ब्लॉक की टीम के बीच पहला मैच हुआ। आरोप है कि आलमपुर की टीम को हराने के लिए कुछ शिक्षक मैदान में उतर आए। रेफरी के निर्णय पर सवाल उठाते हुए आलमपुर जाफराबाद की टीम को दोबारा मुकाबले के लिए कहा। इस दौरान मौजूद बीईओ राजीव श्रीवास्तव ने महिला रेफरी नियुक्त कर मुकाबला शुरू कराया। बिथरी टीम 4-1 से विजेता बनी। सेमीफाइनल में बिथरी की टीम का क्यारा से मुकाबला हुआ। यहां भी फर्जीबाड़ा के आरोप लगे, लेकिन हंगामा नहीं हुआ। यहां भी बिथरी टीम 26-5 विजेता बनीं और फाइनल में शेरगढ़ की टीम से मुकाबला हुआ। यहां 39-7 से मुकाबला जीता।

जमे रहे भदुपरा के खिलाड़ी
पुरुष वर्ग में पहला मुकाबला में नवाबगंज और बहेड़ी की टीम के बीच हुई। इसमें नवाबगंज ने 28-27 से मुकाबला जीता। दूसरा मैच, आलमपुर जाफराबाद और शेरगढ़ के बीच हुआ। इसमें शेरगढ़ टीम 51-38 से विजेता बनी। तीसरा मैच भदपुरा व क्यारा के बीच हुआ। इसमें भदपुरा ने 36-3 से मुकाबला जीता। चौथा मैच रामनगर व बिथरी ब्लॉक के बीच हुआ। जिसमें बिथरी 27-3 से विजेता बनी। इसके बाद पहला सेमीफाइनल नवाबगंज व बिथरी की टीम के बीच हुआ। इसमें बिथरी ने 36-12 से जीत दर्ज की। दूसरा सेमी फाइनल भदपुरा व शेरगढ़ के बीच हुआ। जिसमें भदपुरा ने 35-10 से मुकाबला जीता। फाइनल मुकाबला भदपुरा व नवाबगंज के बीच हुआ। जिसमें भदपुरा टीम ने करारी शिकस्त देकर 37-16 से विजय हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें