बरेली। जय नारायण पब्लिक स्कूल में बुधवार को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को देशप्रेम का संदेश दिया। इसके बाद शहीदों की याद में पौधरोपण किया गया। प्रधानाचार्या रचना चतुर्वेदी ने बच्चों को युद्ध संबंधी जानकारी दी। यहां स्कूल निदेशक कुंदन सिंह और स्टाफ मौजूद रहा।
एनएसएस ने किया पौधरोपण
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की एनएसएस (मुख्य इकाई) ने स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप के तहत बुधवार को बरेली कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने नीम, आम, अशोक, बेल व अन्य प्रजाति के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दयाराम गंगवार, डॉ. गजेंद्र पाल सिंह समेत प्रीति, मोहित शर्मा, सुनील व अन्य मौजूद रहे।