फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद पीएसी की टीमें फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीएसी ग्राउंड में चल रही 23वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन फुटबाल प्रतियोगिता -2019 के तीसरे दिन दो सेमी फाइनल मैच खेले गए। जिसमें मुराबाद की 23वीं वाहिनी और 9वीं वाहिनी पीएसी की टीम ने मैच जीत फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा और 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद की टीम के मध्य खेला गया। इस मैच का फैसला टाईब्रेकर से हुआ। जिसमें 23वीं वाहिनी मुरादाबाद की टीम ने 28वीं वाहिनी इटावा को 3-0 से हरा दिया। दूसरे सेमी फाइनल में 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद ने 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद को 1-0 से हरा दिया। इस मौके पर आठवीं पीएसी वाहिनी बरेली के सेनानायक/आयोजन सचिव विकास कुमार वैद्य, सहायक सेनानायक रामलखन यादव, शिविरपाल शिवनारायण यादव, सूबेदार मेजर निमेश कुमार, सहायक शिविरपाल चंदनराम आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता की कमेंट्री/संचालन शिवनारायण यादव व नगीन अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें