फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खेलकूद प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/नवाबगंज। नेहरू युवा केंद्र और विवेकानंद युवा विकास समिति की ओर से दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन नवाबगंज के मिनी स्टेडियम में कराया जा रहा है। पहले दिन 400, 800, 1600 मीटर दौड़, चक्का फेंक और लंबी कूद प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

400 मीटर महिला वर्ग दौड़ में रूबी ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर सपना रहीं। पुरुष वर्ग में अफसर को प्रथम, मुनाजिर को द्वितीय व जुनैद को तृतीय स्थान मिला। 800 मीटर दौड़ में नाजिद ने पहला, आकाश ने दूसरा और आकर्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1600 मीटर दौड़ में आरिफ को पहला, साहिल को दूसरा और विकास को तीसरा स्थान मिला।
चक्का फेंक पुरुष वर्ग में दीपक पहले इरफान दूसरे और अजय तीसरे पर रहे। गोला फेंक में सैफ को पहला, हरीश को दूसरा और राजा को तीसरा स्थान मिला। वहीं, महिलाओं में चक्का फेंक की प्रतियोगिता प्रेमवती ने जीती। लंबी में शिवानी विजयी रहीं। पुरुष वर्ग में अर्पित प्रथम, चांद द्वितीय और पुष्पेंद्र गंगवार को तृतीय स्थान हासिल हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक डॉ. एमपी आर्य गंगवार ने किया। नेहरू युवा केंद्र बरेली की जिला युवा अधिकारी पुष्पा सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख आशुतोष रहेंगे। संचालन मोहम्मद सलीम ने किया। इस दौरान रेफरी रोहित, अरुण देव, हरिओम गंगवार, पुष्पेंद्र गंगवार, दीपक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें