शूटिंग में स्नेहा का इंडियन ट्रायल्स के लिए चयन
बरेली। रामपुर गार्डन निवासी 13 वर्षीय स्नेहा गुप्ता ने अंडर-19 इंडियन शूटिंग टीम सलेक्शन ट्रायल्स में जगह बना ली है। उन्होंने भोपाल में हुई 65वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर पिस्टल कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन कर ट्रायल टीम में स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 20 नवंबर से 12 दिसंबर तक भोपाल में हुई थी। पहले ही प्रयास में उन्होंने सफलता पाई है। इससे पहले उन्होंने कभी ट्रायल्स में हिस्सा नहीं लिया। स्नेहा का कहना है कि राष्ट्रमंडल खेलों में मनु भाकर के प्रदर्शन से प्रेरित होकर उन्होंने शूटिंग में भविष्य बनाना शुरू किया। वह उन्हीं की तरह पदक लाना चाहती हैं। स्नेहा लखनऊ के कुंसकाप्सस्कोलन स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ाई कर रही हैं और कोच मानवेंद्र प्रताप सिंह से एक साल से प्रशिक्षण ले रही हैं। स्नेहा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय कोच व परिजन को दिया है। संवाद