फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान में पानी भरने से एथेलेटिक प्रतियोगिता स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पहले ग्राउंड तैयार न होने की वजह से रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली 45वीं अंतर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स महिला/पुरुष प्रतियोगिता टलती रही। वहीं, अब दो दिनों की हुई तेज बारिश से मैदान में हुए जलभराव की वजह से प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई है। क्रीड़ा विभाग के प्रभारी ने बताया कि शनिवार को एथेलेटिक प्रतियोगिता का शुभारंभ होना था।
विज्ञापन

एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) की खेल प्रतियोगिताओं के क्रम में 14 दिसंबर से रुहेलखंड विश्वविद्यालय में 45वीं महिला-पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराई जानी थी। मगर विश्वविद्यालय के स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक पर हुए जलभराव की वजह से फिलहाल प्रतियोगिता टल गई है। बता दें कि इससे पहले 17 अक्तूबर, फिर 23 नवंबर की संभावित तिथि तय की थी। इसके बाद भी ग्राउंड तैयार नहीं हो सका, जिसके चलते प्रतियोगिता की तिथि आगे बढ़ती रही।
क्रीड़ा प्रभारी डॉ. हेम गौतम ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अब तक पुरुषों की 24 और महिलाओं की 18 टीमें पंजीकरण करा चुकी हैं। लेकिन अब सभी प्रतिभाग करने वाले कॉलेजों से उनके बेस्ट खिलाड़ी का नाम मांगा गया है। जिनका ट्रायल 18 दिसंबर को विश्वविद्यालय परिसर में होगा। इस ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को जोनल एथेलेटिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें