बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 45वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए तिथि घोषित कर दी है। दो से चार दिसंबर तक होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमों और खिलाड़ियों के लिए मंगलवार को दिशानिर्देश जारी किए गए।
एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) की खेल प्रतियोगिताओं के क्रम में रुहेलखंड विश्वविद्यालय में होने वाली 45वीं महिला/पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराई जानी है। क्रीड़ा विभाग के प्रभारी डॉ. हेम गौतम ने बताया प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अब तक पुरुषों की 46 और महिलाओं की 44 टीमें पंजीकरण करा चुकी हैं। सभी टीमों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इसके तहत टीमों को अपने कॉलेज झंडा, रजाई गद्दे लाने होंगे। इलिजिबिलिटी की तीन प्रतियों समेत शैक्षिक और फिटनेस प्रमाण पत्रों को लाना होगा। टीम मैनेजर वार्मिंग अप एरिया तक ही जा सकेंगे। इसके अलावा टीमों को रिलीविंग प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य किया गया है। ताकि बाद में किसी तरह की फजीहत न हो।