फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग प्रतियोगिता- खुसरो कॉलेज बरेली का दबदबा, सात मुकाबले जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शनिवार को अंतर महाविद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिम्नेेजियम भवन में हुई प्रतियोगिता में सात पुरुष और पांच महिला वर्ग की टीमों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग में क्रमवार दस और महिला में दो मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का उद्घाटन क्रीड़ा सचिव प्रो. एके जैतली ने किया।
विज्ञापन

बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बरेली कॉलेज, हिंदू कॉलेज मुरादाबाद, राजकीय रजा कॉलेज रामपुर, खुसरो कॉलेज बरेली, खुसरो कॉलेज कटरा शाहजहांपुर, एमजेपी कैंपस बरेली, विजडम एजुकेशन कैंपस मुरादाबाद, झम्मन लाल कॉलेज अमरोहा, केडी नागर कॉलेज मुरादाबाद ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग का पहला मुकाबला (45 से 49 भार वर्ग) बीसीबी के खिलाड़ी सूर्यदेव और मुरादाबाद के विजडम कॉलेज के बिंटू विश्नोई के बीच हुआ। इसमें सूर्यदेव विजेता रहे।
45 से 49 किलो भार वर्ग में बीसीबी के गिरजा नंदन और खुसरो बरेली के ललित के बीच हुए मुकाबले में खुसरो के गिरजा विजयी रहे। 69 से 75 भारवर्ग के मुकाबले में बीसीबी के नितिन जोशी और खुसरो बरेली के राजेश भिड़े। इसमें विजेता खुसरो के राजेश रहे। 81 से 91 भारवर्ग में अमरोहा के पुलकित गौड़ और खुसरो के आर्यन कुमार के बीच मुकाबला हुआ। इसमें अमरोहा के पुलकित विजेता बने। 57 से 60 भारवर्ग में हुए मुकाबले में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के करन यादव ने बीसीबी के आदर्श को हराया। 46 से 49 भारवर्ग में खुसरो के नवीन और बीसीबी के सूर्यदेव के बीच मुकाबला हुआ, इसमें खुसरो के नवीन विजयी रहे।
विज्ञापन

49 से 52 भारवर्ग का मुकाबला रामपुर के हरिकिशोर और खुसरो के ललित के बीच हुआ। इसमें रामपुर के हरकिशोर विजेता बने। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के आदित्य मेहता और खुसरो के राजेश के बीच मुकाबले में राजेश ने बाजी मारी। 75 से 81 भारवर्ग में खुसरो के विकास यादव और मुरादाबाद हिंदू कॉलेज के उत्कर्ष मलिक के बीच मुकाबले में विकास जीते। मुरादाबाद के हिंदू कॉलेज के शरद डैंगरा और अमरोहा के पुलकित के बीच मुकाबला हुआ। इसमें शरद ने बाजी मारी। इसके बाद महिला वर्ग में खुसरो कॉलेज की सौम्या और सीता का 45 से 49 भारवर्ग में मुकाबला हुआ। सौम्या ने जीत दर्ज की। हिंदू कॉलेज मुरादाबाद की शिवानी और खुसरो के सौम्या के बीच हुए मुकाबले में सौम्या ने बाजी मारी। इस दौरान क्रीड़ा आयोजन सचिव डॉ. आलोक श्रीवास्तव, विशेषज्ञ व अंतरराष्ट्रीय कोच संतोष क्षेत्रीय समेत कोच मुकेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें