सीबीगंज। दिल्ली पब्लिक स्कूल के जोन थ्री स्कूलों का फुटबॉल टूर्नामेंट का सोमवार को शुरू हो गया। पहले दिन डीपीएस ग्राउंड और स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न टीमों के बीच 13 मैच खेले गए।
13 मैचों में सात मैच डीपीएस ग्राउंड में खेले गए, जबकि छह मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली में खेले गए। पहले मैच में आगरा की टीम ने सीतापुर की टीम को 6/0 से हराया। दूसरा मैच गोमती नगर ने रुद्रपुर को 4/0 से हराकर जीता। तीसरे में हल्द्वानी ने मुरादाबाद को 2/1 से, जानकीपुरम ने फिरोजबाद को 2/0 से, मुजफ्फरनगर ने गजरौला को 6/0 से चित कर दिया। बरेली ने प्रयागराज को 3/0 से, शिकोहाबाद ने एल्डिको को 1/0 से हराया। आगरा-गोमतीनगर और सीतापुर-रुद्रपुर के बीच खेले गए मैच बराबरी पर छूटे। इससे पहले टूर्नामेंट की शुरुआत मुख्यातिथि एसडीएम मीरगंज ईशान प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर विजय कुमार व ओलंपियन सुमंगला शर्मा रही विशिष्ट अतिथि रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य वीके मिश्रा खेल विभाग के अध्यक्ष सर्वेश यादव, रेफरी चंद्र सिंह, रोहित सुंदर, मुस्तफा, यशराज, वीके गोस्वामी आदि मौजूद रहे।