बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 22 अक्तूबर को बिजनौर के विवेकानंद पीजी कॉलेज में होगी। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों की टीमेें हिस्सा लेंगी। टीमों को 17 अक्तूबर को अपना पंजीकरण कराना होगा और 22 अक्तूबर को सुबह आठ बजे तक कॉलेज में उपस्थित होना होगा।
बरेली कॉलेज में 19 को चयनित होगी टीम
बरेली। अंतर महाविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बरेली कॉलेज की टीम भी हिस्सा लेगी। टीम का चयन 19 अक्तूबर को कॉलेज परिसर में होगा। प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने खिलाड़ियों को दस्तावेजों के साथ ट्रायल में शामिल होने के लिए कहा है।