फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता- पहले दिन मीरगंज ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को शुरू हुई 65वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के आठ जोन के कई स्कूलों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन मीरगंज जोन के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। सब जूनियर वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में बालक वर्ग में मीरगंज के आकाश प्रथम रहे, तो बालिका वर्ग में मीरगंज की लक्ष्मी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में दक्षिणी जोन के फुरकान प्रथम रहे तो बालिका वर्ग में नवाबगंज की रिंकी यादव प्रथम रहीं। वहीं 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में दक्षिणी जोन की अनुष्का ने बाजी मारी। सब जूनियर बालिका वर्ग लंबी कूद में पलक ने तो बालक वर्ग से मीरगंज के मोहम्मद रफीक ने बाजी मारी। सीनियर बालक वर्ग में 800 मीटर दौड़ में इस्लामिया इंटर कॉलेज के अलीम, लंबी कूद में मीरगंज जोन के राजेंद्र प्रसाद इं. कॉलेज के सलमान और गोला फेंक प्रतियोगिता में इस्लामिया इंटर कॉलेज के तहसीन मियां प्रथम रहे। सीनियर बालिका वर्ग से 800 मीटर दौड़ में पूर्वी जोन की शिवानी, लंबी कूद में उत्तरी जोन की अंजली सिंह और गोला फेंक में मीरगंज जोन की शिवानी अव्वल रहीं। जूनियर बालक वर्ग में 300 मीटर दौड़ में इस्लामियां के निजामुद्दीन, गोला फेंक में आंवला जोन के अमित और लंबी कूद में आंवला के अपूर्व शंखधार प्रथम रहे। वहीं जूनियर बालिका वर्ग में लंबी कूद में मीरगंज की कशिश शर्मा, गोल फेंक में मीरगंज की संदीप कौर और 300 मीटर दौड़ में मीरगंज की विनीता गुर्जर प्रथम रहीं। इससे पहले प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्यातिथि अपर आयुक्त अरुण कुमार, डीआईओएस मनभरनराम राजभर, गुलाब राय इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजेश अग्रवाल, प्रधानाचार्य डीएसपी पांडेय, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें