फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल में गुरु गोबिंद सिंह का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को खेल निदेशालय के तत्वाधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से जिला स्तरीय एथेलेटिक्स बालक, बालिका और फुटबाल बालक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पं दीन दयाल जन्म शताब्दी पर आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी परदमन सिंह ने किया।
विज्ञापन

पहले दिन लांग जंप बालक वर्ग में आजम खान, बालिका में खुशी अंसारी, चार सौ मीटर रेस में अर्सी अल्वी, बालिका में प्रतीक्षा, जैवलिन थ्रो बालिका में खुशी, बालक में आजम खान, गोला फेंक में आकांक्षा, सौ मीटर रेस में नीतू राजपूत, बालक में आसिफ अल्वी, चक्का फेंक के बालक वर्ग में तहसीन रजा, बालिका में रिया, शॉट पुट बालक में रनजीत गुर्जर, दो सौ मीटर रेस बालिका में नीतू, आठ सौ मीटर रेस बालक में धर्मेंद्र, बालिका में विनीता गुर्जर विजेता रहीं।
विज्ञापन

वहीं, फुटबाल में आठ टीमों ने भाग लिया। इसमें गुरु गोबिंद सिंह इंटर कॉलेज की टीम ने फ्लाइंग फुटबाल क्लब को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें