फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओला ड्राइवर की शिकायत की तो फोन कर धमकाने लगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इंटरनेट पर टैक्सी बुक करने के बाद एक महिला ने खराब सर्विस मिलने पर ड्राइवर की शिकायत कंपनी से की तो अंजान लोग उन्हें फोन कर धमकियां देने लगे। लोगों ने फोन पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर महिला से अभद्रता भी की। कार्रवाई की चेतावनी देने पर एक युवक ने महिला को बताया कि उनका नंबर एक व्हाट्सएप ग्रुप पर कालगर्ल का बताकर डाला गया था। महिला की शिकायत पर कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सुभाषनगर क्षेत्र निवासी एक महिला ने एक सिंतबर को पीलीभीत बाईपास स्थित एक शापिंग मॉल जाने के लिए इंटरनेट से एक ओला कैब बुक की थी। दो बच्चों और एक सामान भरा बैग लेकर वहां पहुंची थी। उनके मुताबिक ओला एप्लिके शन से मिली जानकारी के मुताबिक फहीम अख्तर रजा नाम के ड्राइवर ने उन्हें मॉल के बाहर ही छोड़ दिया। अंदर छोड़ने को कहने पर अभद्रता की और बाहर ही सामान पटककर चला गया। बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने ओला एप्लिकेशन पर भी की। आरोप है कि इसके बाद से अंजान लोग उन्हें फोन करके गालीगलौज करने लगे। कई लोगों ने उनसे आपत्तिजनक बातें करते हुए अभद्रता भी की। उन्होंने फोन बंद करके अगले दिन खोला तो फिर फोन आने लगे। बताया कि एक युवक को कार्रवाई करने की चेतावनी दी तो उसने बताया कि उनका नंबर सिस्टम नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर कालगर्ल बताकर डाला गया था। वहीं से नंबर मिलने पर उसने संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें