फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साई स्कूलों में तैयार करेगी खिलाड़ी

Fri, 25 Sep 2015 01:34 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) अब स्कूलों में खिलाड़ी तैयार करेगी। पहले चरण में केवल आठ खेलाें को शामिल किया गया है। आगे अन्य खेलों को भी शामिल किया जाएगा। प्रतियोगिता के माध्यम से किसी भी बोर्ड के स्कूलाें से निकले खिलाड़ियों को विशेष कैंप में ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इसका पूरा खर्च साई उठाएगी। इसमें दस साल से 15 साल के छात्र भाग ले सक ते हैं। यह प्रोग्राम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

भारतीय खेल प्राधिकरण और स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन की ओर से नेशनल टैलेंट सर्च एंड नर्चर प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। स्कूलाें को आनलाइन छात्रों की डिटेल भरनी होगी, साथ ही पांच हजार रुपये भी जमा करने होंगे। साई देश के 29 राज्याें के 676 जिलों में यह कार्यक्र म चलाएगी। इसमें तीन लाख से अधिक स्कूलाें के 15 करोड़ से अधिक खिलाड़ियोें को मौका मिलेगा। इस प्रोजेक्ट में देश के बड़े खिलाड़ी शामिल हैं। जो छात्रों को तराशने में मदद करेंगे।
इस तरह होगा खिलाड़ियों का चयन
जिले स्तर की प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष ट्रेेनिंग कैंप में भेजा जाएगा। यहां रहने, खाने व हर सुविधा की जिम्मेदारी साई की होगी। ट्रेनिंग रणजी खिलाड़ी के अंडर में होगी। यहां से स्टेट लेवल पर खेलने का मौका मिलेगा। स्टेट लेवल पर अच्छा खेलने वाली टीम आल इंडिया स्तर पर प्रदर्शन करेगी। इनसे एक टीम तैयार होगी।
विज्ञापन

- प्रोजेक्ट में शामिल खिलाड़ी
चेतन शर्मा, ओपी शर्मा, कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी, मिल्खा सिंह और विराट कोहली
- ये खेल हैं शामिल
क्रिकेट, वालीबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, टेबिल टेनिस, एथलेटिक्स, हॉकी, बैडमिंटन
वर्जन--
‘नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट को साई के माध्यम से पूरा किया जाएगा। इसका उद्देश्य स्कूल से खिलाड़ी निकालकर उन्हें भारतीय टीम के लिए तैयार करना है। आनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। स्कूलाें को आवेदन करना है।’
विज्ञापन

सचित सक्सेना, जिला संयोजक, स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें