फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इंतजार में बीता हफ्ता, मौके पर कर्मचारी पहुंचे न अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम के संभव समाधान दिवस में शिकायतों के निस्तारण के नाम पर खानापूरी की जा रही है। मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान बसंत विहार निवासी शारदा गंगवार ने कहा कि 31 दिसंबर 2024 को आयोजित समाधान दिवस पर उनके पति रामेश्वर दयाल ने प्रार्थनापत्र दिया था। पूरा हफ्ता बीत गया, पर मौके पर नगर निगम का कोई कर्मचारी या अभियंता नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

न ही गली के अवैध कब्जे हटाए गए। ऐसी जनसुनवाई का मतलब क्या है? मामले में निर्माण विभाग के जेई को मौके पर जाकर समस्या का समाधान कराने के आदेश दिए गए।
नगर निगम परिसर में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य और अन्य अधिकारियों ने सुबह दस बजे से जन शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान ठेकेदारों के पंजीकरण के नवीनीकरण में बाबूराज हावी होने के दो मामले सामने आए। दोनों मामलों में ठेकेदारों ने कहा कि चक्कर लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दिलशाद और आईए इंटरप्राइजेज का नवीनीकरण नहीं किया गया। इस पर निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को कार्रवाई की जिम्मेदारी दी गई है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें