फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तूफानी टाइगर्स और नाथ नगरी किंग्स की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दिवंगत प्रो. श्याम बिहारी स्मृति अंडर-19 प्रीमियर क्रिकेट लीग में बृहस्पतिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में बरेली तूफानी टाइगर्स ने बरेली झुमका जॉइंट्स को 61 रन से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में नाथ नगरी किंग्स ने बरेली धमाका डायनामोज को छह विकेट से मात दी।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में तूफानी टाइगर्स के कप्तान मोहित कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने सात विकेट पर 179 रन बनाए। शुभ गंगवार ने चार छक्के और आठ चौकों की मदद से 80 रनों की पारी खेली। झुमका जॉइंट्स की ओर से विक्की और आराध्य शुक्ल ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में झुमका जॉइंट्स की टीम आठ विकेट पर 118 रन ही बना सकी। देवांश पटेल ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। शुभ गंगवार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मैच में धमाका डायनामोज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 127 रन बनाए। हिमांशु गंगवार ने 55 गेंदों पर 74 रन बनाए। नाथ नगरी के अंशुमान कश्यप ने तीन और हर्ष श्रीवास्तव ने दो विकेट लिए। जवाब में नाथ नगरी किंग्स ने 15.3 ओवर में चार विकेट पर 130 रन बनाकर मैच जीत लिया। आर्यन ने नाबाद 74 रन बनाए।
विज्ञापन


इससे पहले क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबलों का उद्घाटन किया। इस दौरान मनीष सिंह, राजीव रंजन, मोनू मौर्य, अब्दुल जीशान, मो. कमर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें