फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सात घंटे तक देरी से चल रहीं विशेष ट्रेनें, नियमित की भी बिगड़ रही चाल

Wed, 21 Oct 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। त्योहारी सीजन में लेटलतीफी का शिकार हो रहीं विशेष ट्रेनों के साथ ही नियमित की चाल भी बिगड़ रही है। नियमित के मुकाबले किराया ज्यादा होने के बाद भी यह गाड़ियां सात घंटे तक इंतजार करा रही हैं। मंगलवार को बरेली होकर गुजरने वाली छह विशेष ट्रेनें देरी से आईं। इस दौरान 10 से ज्यादा नियमित गाड़ियां भी लेटलतीफी का शिकार हुईं।
विज्ञापन

रेलवे बरेली होकर 48 विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इन गाड़ियों पर दबाव होने के कारण 10 विशेष ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त कोच भी लगाए जा रहे हैं। नियमित गाड़ियों का संचालन शुरू होने के बाद दिल्ली-बरेली-लखनऊ, बरेली-मुरादाबाद-देहरादून रेल लाइनों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है।
मंगलवार को 04232 जम्मूतवी-वाराणसी विशेष ट्रेन सात घंटे देरी से बरेली आई। 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट विशेष ट्रेन ने चार और 04028 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी ने तीन घंटे इंतजार कराया। इसके अलावा 04732 समस्तीपुर-श्रीगंगा नगर विशेष ट्रेन चार और 04603 वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष गाड़ी पांच घंटे देरी से आई।
विज्ञापन

नियमित गाड़ियों में 20504 राजधानी एक्सप्रेस, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 22420 सुहेलदेव एक्सप्रेस, 15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस, 15910 अवध-असम एक्सप्रेस, 15128 कुंभ एक्सप्रेस, 15304 इंटरसिटी एक्सप्रेस भी लेटलतीफी का शिकार रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें