कासगंज-टनकपुर मेला विशेष गाड़ी
पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए कासगंज-टनकपुर के बीच एक जोड़ी मेला विशेष ट्रेन का संचालन 16 मार्च से शुरू हो चुका है। इस ट्रेन का संचालन 30 जून तक प्रतिदिन किया जाएगा। 05451 कासगंज-टनकपुर मेला स्पेशल कासगंज से सुबह पांच बजे चलेगी। यह कछला, उझानी, बदायूं, रामगंगा होते हुए सुबह 7:42 पर बरेली जंक्शन व 7:58 बजे बरेली सिटी आएगी।
ये भी पढ़ें- UP: बरेली में भट्ठे की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, चार गंभीर घायल; हादसे के बाद हाईवे पर हंगामा
बरेली सिटी से 8:03 बजे प्रस्थान कर इज्जतनगर, भोजीपुरा, खटीमा, बनबसा होते हुए दोपहर 12 बजे टनकपुर पहुंचेगी। 05452 टनकपुर-कासगंज मेला स्पेशल 16 मार्च से ही दोपहर 1:40 बजे टनकपुर से रवाना होगी। वहां से बनबसा, खटीमा, भोजीपुरा, इज्जतनगर होते हुए 5:50 बजे बरेली सिटी शाम 6:07 बजे बरेली जंक्शन आएगी। यहां से शाम 6:10 बजे रवाना होकर वाया रामगंगा, बदायूं, उझानी, मानपुर नगरिया होते हुए रात 9:20 बजे कासगंज पहुंचेगी।