शाहजहांपुर-मुरादाबाद के बीच चलेगी मेमू ट्रेन
फास्ट, सुपरफास्ट और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों पर कम दूरी के यात्रियों का दबाव कम करने के लिए रेलवे शाहजहांपुर-मुरादाबाद के बीच वाया बरेली होते हुए मेमू ट्रेन का संचालन शुरू करेगा। जल्द ही उत्तर रेलवे को नई मेमू रैक मिल जाएगी। फिलहाल शाहजहांपुर-बरेली, बरेली-मुरादाबाद, बरेली-काशीपुर, बरेली-लालकुआं के बीच मेमू ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।