फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Special Train: हरिद्वार-हावड़ा और हरिद्वार-मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, रेलवे ने जारी की समय सारिणी

Sat, 21 Sep 2024 07:33 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

त्योहारी सीजन में रेलवे दो और विशेष ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें हरिद्वार-हावड़ा और हरिद्वार-मुजफ्फरपुर के बीच चलाई जाएंगी। इनकी समय सारिणी जारी कर दी गई है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन में रेलवे अब तक बरेली होते हुए 28 नियमित ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर चुका है। शुक्रवार को दो जोड़ी और त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की गई है। ये ट्रेनें हरिद्वार-हावड़ा और हरिद्वार-मुजफ्फरपुर के बीच चलाई जाएंगी।

विज्ञापन


04312 हरिद्वार-हावड़ा विशेष ट्रेन 10 अक्तूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को दोपहर 12:30 बजे हरिद्वार से चलने के बाद शाम पांच बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद लखनऊ, वाराणसी, गया, धनबाद, आसनसोल होते हुए अगले दिन शाम 5:10 बजे हावड़ा पहुंचेगी। 

वापसी में 04311 हावड़ा-हरिद्वार विशेष ट्रेन 11 अक्तूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को हावड़ा से शाम सात बजे चलने के बाद दूसरे दिन शाम छह बजे बरेली आएगी और रात 11:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेन चार अक्तूबर से चलेगी 
04314 हरिद्वार-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन चार अक्तूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को हरिद्वार से दोपहर 12:30 बजे चलने के बाद शाम पांच बजे बरेली आएगी। यहां से शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर होते हुए अगले दिन सुबह 7:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। 

वापसी में 04313 मुजफ्फरपुर-हरिद्वार विशेष ट्रेन पांच अक्तूबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को मुजफ्फरपुर से सुबह नौ बजे चलने के बाद रात 12:25 बजे बरेली आएगी और अगले दिन तड़के 5:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें