फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भागलपुर-हरिद्वार के बीच आठ-आठ फेरों के लिए विशेष ट्रेन

Fri, 27 Sep 2024 09:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे ने भागलपुर-हरिद्वार-भागलपुर के बीच एक और त्योहार विशेष ट्रेन की समय सारणी जारी की है। इससे पहले बरेली होते हुए लंबी दूरी की 37 त्योहार विशेष ट्रेनों की सूची जारी की जा चुकी है। 03423/03424 भागलपुर-हरिद्वार-भागलपुर त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन सात अक्तूबर से 26 नवंबर तक आठ-आठ फेरों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

03423 भागलपुर-हरिद्वार त्योहार विशेष ट्रेन सात अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को भागलपुर से दोपहर 3:55 बजे चलने के बाद सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा बक्सर, वाराणसी, जौनपुर, अयोध्या, लखनऊ होते हुए अगले दिन सुबह 8:30 बजे बरेली आएगी। यहां से मुरादाबाद, लक्सर होते हुए शाम 5:77 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में 03424 हरिद्वार-भागलपुर विशेष ट्रेन आठ अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को शाम 7:55 बजे हरिद्वार से चलने के बाद रात 12:20 बजे बरेली आएगी और अगले दिन रात 9:20 बजे भागलपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें