गंगा दशहरा पर हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है। रेलवे दो दिन लखनऊ-हरिद्वार के बीच विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। इसकी समय सारिणी जारी कर दी गई है।
गंगा दशहरा पर रेलवे बरेली होकर 25 और 26 मई को अनारक्षित श्रेणी की विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। सोमवार को मुरादाबाद मंडल ने गाड़ी की समय सारिणी जारी कर दी। इस ट्रेन के संचालन से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को खासी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 04302 हरिद्वार-लखनऊ गंगा दशहरा विशेष गाड़ी हरिद्वार से शाम 6:35 बजे चलने के बाद लक्सर, नजीबाबााद, नगीना, धामपुर, स्योहारा, कांठ, मुरादाबाद, रामपुर होते हुए रात 12:06 बजे बरेली आएगी।
यहां से शाहजहांपुर, हरदोई, बालामऊ होते हुए अगले दिन तड़के 3:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 04301 लखनऊ-हरिद्वार गंगा दशहरा विशेष गाड़ी तड़के 6:30 बजे लखनऊ से चलने के बाद सुबह 9:22 बजे बरेली आएगी और शाम 4:16 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।