दो घंटे तक देरी से चलाई जाएंगी सात ट्रेनें
गढ़मुक्तेश्वर रेलवे यार्ड में काम की वजह से 31 अक्तूबर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान सुपरफास्ट उपासना एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनों को दो घंटे तक की देरी से चलाया जाएगा। 27 अक्तूबर को 12327 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस को एक घंटे, 15128 नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को 30 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। 28 अक्तूबर को 12326 नंगलडैम-कोलकाता गुरुमुखी एक्सप्रेस को 30 मिनट देरी से चलाया जाएगा।
29 अक्तूबर को 22355 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को दो घंटे और 12369 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस को डेढ़ घंटे देरी से चलाया जाएगा। 30 अक्तूबर को 22317 सियालदह एक्सप्रेस को दो घंटे और 31 अक्तूबर को 12318 अमृतसर-कोलकाता अकालतख्त एक्सप्रेस को 30 मिनट की देरी से चलाया जाएगा।