फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पासपोर्ट कार्यालय में 21 फरवरी को विशेष अभियान, जारी किए गए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट

Thu, 19 Feb 2026 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से 21 फरवरी को विशेष अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के तहत क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय व इसके कार्यक्षेत्र में आने वाले सभी पोस्ट ऑफिस, पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) को खोलकर 1400 आवेदकों के पासपोर्ट आवेदन पत्र स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन

पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि इस विशेष ड्राइव के लिए 1400 ऑनलाइन अपॉइंटमेंट जारी किए गए हैं। इनमें पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिए 800 अपॉइंटमेंट निर्धारित हैं। इसके अतिरिक्त पीओपीएसके बिजनौर, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर और नगीना में 90-90 अपॉइंटमेंट्स, अमरोहा, बदायूं और शाहजहांपुर में 50-50 अपॉइंटमेंट जारी किए गए हैं। सभी अपॉइंटमेंट पासपोर्ट सेवा की वेबसाइट www. passportindia. gov.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक आवेदक ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसी दिन राजभाषा हिंदी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्यालय के सभागार में हिंदी कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा।


क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, बरेली की ईमेल आईडी में परिवर्तन किया गया है। अब पूर्व की ईमेल आईडी rpo.bareillymea.gov.in के स्थान पर नई ईमेल आईडी rpo.bareillycpo.gov.in प्रभावी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें