फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खनगवां श्याम में बिना मीटर के आ रहे बिजली बिल

Thu, 19 Feb 2026 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विकास भवन सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में किसानों ने अपनी समस्याओं के संबंध में उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय को बताया और उनके निस्तारण की मांग की। भारतीय किसान यूनियन (शंकर) के प्रताप सिंह ने कहा कि आंवला क्षेत्र की ग्राम पंचायत रहटुईया में सड़क बन रही है। इस मार्ग पर अवैध कब्जे होने से निर्माण अधूरा है। राजस्व विभाग के कर्मियों से इसकी पैमाइश कराकर अतिक्रमण हटवाया जाए। किसान एमपी सिंह ने बिजली विभाग का मुद्दा उठाया। अधिकारियों को बताया कि गांव खनगवां श्याम में बिना मीटर के 600 रुपये के हिसाब से बिल आने लगे हैं। यह बिल अदा करने का बिजली विभाग के कर्मी दबाव भी बना रहे हैं। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी भी थीं। उप कृषि निदेशक ने बताया कि किसानों ने जो भी समस्याएं बताई हैं, निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को उनके प्रार्थना पत्र भेजे गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें