फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चिकना घड़ा लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भीषण गर्मी में लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में सोमवार को सपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष हैदर अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विद्युत निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हाथों में घड़े लेकर कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने सफेद घड़ों पर ''''हम चिकने घड़े हैं, हम नहीं सुधरेंगे'''' जैसे संदेश लिखकर विभागीय लापरवाही के खिलाफ विरोध जताया। मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपकर बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की।
हैदर अली ने कहा कि जिले में अघोषित बिजली कटौती से आम जनता का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। विभागीय अधिकारी जनता की शिकायतें सुनने तक को तैयार नहीं हैं। कॉल तक रिसीव नहीं करते।
विज्ञापन

उन्होंने खराब ट्रांसफार्मरों को जल्द बदलने, जर्जर लाइनों की मरम्मत कराने, हेल्पलाइन नंबर सक्रिय करने व अघोषित कटौती पर रोक लगाने की मांग की गई। सपा नेताओं ने कहा कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो पार्टी रात जगाओ, नींद भगाओ आंदोलन शुरू करेगी। इस मौके पर सैय्यद फैज, राशिद खान, अमित कुमार सागर, अक्षय मेसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें