फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के टिकट से भाजपाइयों में बेचैनी

Mon, 28 Mar 2016 01:34 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की चार विधानसभाओं से सपा के प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे जाने के बाद अब बसपा भी अपने प्रत्याशी घोषित करने जा रही है, इसके लिए ही पार्टी महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी सोमवार को यहां पहुंच रहे हैं। वह बहेड़ी भी जाएंगे। माना जा रहा है कि बहेड़ी समेत जिले की कुछ अन्य विधानसभाओं से प्रत्याशी तय हो सकते हैं लेकिन भाजपा के प्रत्याशी कब तक चुनाव मैदान में आएंगे, कोई पता नहीं है। इसके चलते टिकट के दावेदारों में बेचैनी की स्थिति है। उनका मानना है कि अगर ऐन मौके पर टिकट तय हुआ तो तैयारी को समय भी नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन

भाजपा में अभी तक प्रदेश अध्यक्ष ही घोषित नहीं हुआ है। इसके लिए आंवला विधायक धर्मपाल सिंह का नाम काफी समय से प्रमुखता से चर्चा में है लेकिन घोषणा को लेकर होने वाले विलंब से भी पार्टी की संगठनात्मक रणनीति नहीं बन पा रही है। सपा ने पिछले दिनों जिले में शहर, कैंट, बिथरीचैनपुर और आंवला विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए, उसके बाद से ही माना जाने लगा कि बसपा भी अब प्रत्याशी तय करने में देरी नहीं करेगी लेकिन भाजपा में कुछ सीटों को छोड़ दें तो बाकी पर अभी स्थिति साफ नहीं है कि कौन संभावित प्रत्याशी होगा। हालांकि सभी सीटों पर दावेदार कई हैं। वह काफी समय से टिकट मांगने के साथ विधानसभा क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाए हुए हैं लेकिन एक-एक सीट पर कई-कई दावेदार हैं। उनकी चिंता सपा ने इसलिए बढ़ा दी है क्योंकि उसने चार सीटों पर प्रत्याशी उतारकर उनको अभी से चुनाव की तैयारी का काफी समय दे दिया है। बाकी सीटों पर भी मौजूदा विधायकों का ही आना संभावित है। बसपा भी जल्द अपने प्रत्याशी तय करेगी तो वह भी तैयारियों में जुट जाएंगे। भाजपा से टिकट के एक दावेदार की प्रतिक्रिया थी कि जब तक हमारे प्रत्याशी घोषित होने, तब तक विरोधी दलों के प्रत्याशी सारी चुनावी तैयारियां कर चुके होंगे और हमें पूरा इलाका घूमने तक का वक्त नहीं रहेगा, ऐसे में टिकट से बड़ी मुश्किल होगी। उधर, पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि टिकट के लिए अभी तो पार्टी सर्वे कराएगी फिर दावेदारों के इंटरव्यू लेगी और पार्टी संगठन तथा बड़े नेताओं की फीड बैक लेगी। इसमें अभी कम से कम चार से छह महीने का वक्त तो लग ही जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें