फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी के कारण खुदकुशी करने वाले परिवार को मदद, सपा ने दिए एक लाख, प्रियंका का ट्वीट

Sat, 30 May 2020 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मृतक के घर ढांढस बंधाने पहुंचे पहुंचे भाजपा नेता जुगुल किशोर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
मैगलगंज (लखीमपुर खीरी)/ शाहजहांपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाले भानु प्रकाश गुप्ता की पत्नी के खाते में पार्टी फंड से 75 हजार और मां के खाते में 25 हजार रुपये भेजे हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्विटर के माध्यम से शासन से पीड़ित परिवार की मदद की मांग की है। इधर, एसडीएम मितौली दिग्विजय सिंह ने मृतक के घर पहुंचकर परिवार वालों को ढांढस बंधाया और पारिवारिक लाभ योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रियंका के ट्वीट के बाद कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने पोस्टमार्टम हाउस जाकर परिजनों से मिले। उन्होंने कहा कि सरकार को श्रमिकों की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। व्यवस्थाएं दुरुस्त कर श्रमिकों की मदद की जानी चाहिए। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जुगुल किशोर ने भी परिवार वालों को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी फंड एक लाख रुपये की मदद भेजी है। एसडीएम दिग्विजय सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार को पारिवारिक लाभ योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। इसके लिए अभिलेखों को संकलित कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
शुक्रवार को कसबा मैगलगंज के मोहल्ला नई बस्ती खकरा निवासी भानुप्रकाश गुप्ता ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी थी। उसकी जेब में सुसाइड नोट मिला था, जिसमें उसने लॉकडाउन के चलते नौकरी न मिलने के कारण आर्थिक तंगी, खुद के बीमार रहने और बीमार मां का इलाज का इलाज न करा पाने आदि के चलते आत्महत्या करने की बात कही थी। वह शाहजहांपुर में किसी ढाबे पर काम करता था और लॉकडाउन में ढाबा बंद होने से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें