चुनाव आयोग पर भी लगाया आरोप
श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा पंचायत चुनाव नहीं करवाना चाहती, जिससे ग्रामीण विकास बाधित होगा। उन्होंने सरकार और चुनाव आयोग पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया। पाल ने घोषणा की कि समाजवादी पार्टी 2027 का चुनाव सामाजिक न्याय के मुद्दे पर लड़ेगी। उन्होंने विश्वविद्यालयों की बढ़ी हुई फीस, बंद होते प्राथमिक विद्यालयों, बढ़ती महंगाई और किसानों की समस्याओं का भी उल्लेख किया। पाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की तरह उत्तर प्रदेश की आधी आबादी भी भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।