शेरगढ़ से ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी को भी सदस्य बनाकर बिथरी चैनपुर विधानसभा का प्रभार दिया गया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव को पार्टी ने सदस्य बनाकर बिलारी विधानसभा का प्रभार दिया है। मौजूदा जिला उपाध्यक्ष मनोहर पटेल को भी प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल कर पीलीभीत विधानसभा का प्रभार दिया गया है। पूर्व जिला उपाध्यक्ष पुरषोत्तम गंगवार को शामिल कर बीसलपुर विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है।