फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जोनवार बैठकों से विधानसभा चुनाव साधने की तैयारी में सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विधानसभा चुनाव 2027 में जीत के लिए सपा ने जोनवार बैठकों का कार्यक्रम जारी किया है। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में निकलने, लोगों से मिलने और पीडीए का प्रचार करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

निवर्तमान जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव के मुताबिक, बैठकों में संगठन की मजबूती, बूथ गठन, पीडीए समाज को जोड़ने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और चुनावी तैयारियों आदि पर चर्चा होगी। अब समय संघर्ष और जनता के बीच पहुंचने का है। घर में बैठकर राजनीति नहीं कर सकते। इसलिए न्यूनतम पांच घंटे जनसंपर्क करें। यही जीत का आधार बनेगा। 23 मई को सुबह 11 बजे से आंवला के सिरौली और दोपहर दो बजे से फरीदपुर के रजऊ में जोन की बैठकें प्रस्तावित हैं। चार जून को सुबह 11 बजे नवाबगंज के भुजुआ बाजार, दोपहर दो बजे भुता, सात जून को सुबह 11 बजे बहेड़ी के दमखोदा और दोपहर दो बजे भोजीपुरा, 13 जून को सुबह 11 बजे बिथरी चैनपुर के विशारतगंज, दोपहर दो बजे आंवला के अलीगंज में बैठक होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें