फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तपती धूप में दिनभर आवास आयुक्त का इंतजार करते रहे अधिकारी

Mon, 18 May 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। आवास एवं विकास परिषद की परसाखेड़ा आवासीय योजना के निरीक्षण को लेकर रविवार को स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निराशा हाथ लगी। भीषण गर्मी और तपती धूप में परिषद की पूरी टीम दिनभर योजना स्थल पर आला अधिकारी की अगवानी के लिए डटी रही, लेकिन आवास आयुक्त दौरा किए बिना ही सीधे लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

आवास एवं विकास परिषद के आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह मुरादाबाद और मेरठ क्षेत्र में चल रहीं विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण करने आए थे। तय कार्यक्रम के मुताबिक, रविवार सुबह 10 बजे उन्हें बरेली की परसाखेड़ा योजना का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचना था।
दौरे के मद्देनजर रविवार को अवकाश का दिन होने के बावजूद परिषद का बरेली कार्यालय खोला गया था। कमिश्नर के आगमन की तैयारियों को लेकर अधिशासी अभियंता राजेंद्रनाथ राम, सहायक अभियंता (एई) सत्येंद्र हयांकि, हेमंत कुमार और पंकज गुप्ता समेत तमाम आला अधिकारी और कर्मचारी सुबह दस बजे से पहले ही परसाखेड़ा योजना स्थल पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप और भीषण उमस के बीच पूरी टीम दोपहर बाद चार बजे तक मौके पर ही डटी रही और निरीक्षण की तैयारियों को अंतिम रूप देती रही। दिनभर चले लंबे इंतजार के बाद शाम को अधिकारियों को सूचना मिली कि आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह का बरेली दौरा अपरिहार्य कारणों से रद्द हो गया है और वह मुरादाबाद-मेरठ का दौरा निपटाकर सीधे लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें