फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सपा सांसद नीरज मौर्य बोले- जनसमस्याओं के निराकरण में सरकार फेल, भाजपा का जाना तय

Mon, 23 Feb 2026 01:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

आंवला से सपा सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि सरकार जन समस्याओं का समाधान कराने में फेल है। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के क्षेत्र में ही छुट्टा पशुओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सांसद ने कहा कि उन्होंने संसद में क्षेत्र के अहम मुद्दे उठाए हैं। 
विज्ञापन
सपा सांसद नीरज मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सर्किट हाउस में आंवला से सपा सांसद नीरज मौर्य ने सोमवार को मीडिया से वार्ता की। उन्होंने कहा कि संसद में उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया है। जनसमस्या निराकरण में सरकार फेल है और जनता हर स्तर पर परेशान है, इसलिए आगे भाजपा का जाना तय है। आंवला में छुट्टा पशुओं की दिक्कत के साथ ही किसानों को खाद की किल्लत का मामला भी उठाया। 

विज्ञापन


सपा सांसद ने कहा कि बरेली में एम्स के निर्माण की मांग को उठाया गया है। बरेली को स्मार्ट सिटी बनाया गया मगर जमीन तक विकास नहीं हुआ। बोले कि विपक्ष में रहकर भी लगातार विकास की आवाज उठा रहे हैं। तमाम पत्र भी भेज रहे हैं। केंद्र से तो जवाब मिलते हैं पर प्रदेश सरकार से पत्रों का उत्तर तक नहीं आते हैं। मुद्दे उठाना जनप्रतिनिधि का दायित्व है। विपक्ष में हमारी भूमिका सरकार को सुझाव देना और गलत नीतियों की आलोचना करना है।

अखिलेश ने बनवाया था अस्पताल, अब बदहाल
नीरज मौर्य ने कहा कि सरकर जनता के समस्याओं का निराकरण करने के लिए कतई गंभीर नहीं है। बरेली में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तीन सौ बेड अस्पताल बनाया था। अगर सारी व्यवस्थाएं ठीक हो जाएं तो बरेली समेत दूसरे जिलों को भी लाभ होगा। लोग मेरे पास आते हैं और कहते हैं कि एक एम्स, एक पीजीआई के लिए चिट्ठी लिख दो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें