सपा विधायक अताउर्रहमान ने बहेड़ी क्षेत्र की केसर शुगर मिल के बकाया पर सरकार से सवाल किए। साथ ही किसानों के बकाया 210 करोड़ रुपये का भुगतान कराने की मांग की।
बरेली जिले की बहेड़ी विधानसभा सीट से सपा विधायक अताउर्रहमान ने किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का सवाल शुक्रवार को विधानसभा में उठाया है। बहेड़ी क्षेत्र की केसर शुगर मिल के बकाया पर सरकार से सवाल किए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बजट में सरकार ने वर्ष 2017 से 2024 तक 33793 करोड़ रुपये रिकार्ड गन्ना मूल्य के भुगतान का दावा तो किया है लेकिन यह कभी नहीं बताया कि कितना गन्ना मूल्य बकाया था? उनके विधानसभा क्षेत्र में स्थित केसर शुगर मिल में 210 करोड़ रुपये बकाया है। किसान परेशान हैं, वे अपनी बेटियों की शादी कैसे कराएं। बच्चों की फीस कहां से भरें। सरकार ने किसानों का भुगतान 14 दिन में करने की घोषणा की थी लेकिन ऐसा हकीकत में हुआ नहीं है। सरकार बड़ी-बड़ी बातें बंद करके बकाया का भुगतान कराए।
इन मुद्दों को भी उठाया
ग्राम चंडासी में 33 केवी का सब स्टेशन व बहेड़ी में स्टेडियम के साथ ही रिछा में रोडवेज बस अड्डा बनाने की मांग की है। सितारगंज किच्छा रोड, बहेड़ी से मुड़िया नबीबख्श होते हुए पीलीभीत सीमा तक व रिछा जहानाबाद मार्ग के चौड़ीकरण पर भी उन्होंने जोर दिया है।