फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंदरकी उपचुनाव: 'भाजपा के इशारे पर पुलिस ने नहीं डालने दिए वोट', बरेली में नेता प्रतिपक्ष ने दिया बयान

Wed, 20 Nov 2024 05:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Bareilly News: मुरादाबाद से बरेली पहुंचे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने भाजपा और पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया। कहा कि उपचुनाव में पुलिस ने हमारे मतदाताओं को वोट नहीं डालने दिए हैं। 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि मुरादाबाद की कुंदरकी उपचुनाव में भाजपा के इशारे पर पुलिस गुंडई की है। लोगों के घरों के बाहर बैरिकेडिंग कर मतदान के लिए उन्हें घरों से बाहर ही नहीं निकलने दिया गया।

विज्ञापन


बरेली में सपा कार्यालय पर बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कुंदरकी में ग्राम प्रधानों और कोटेदारों के जरिये लोगों के आधार कार्ड, आईडी कार्ड ले लिए गए हैं। समुदाय विशेष के मतदाताओं को घरों के बाहर ही नहीं निकलने दिया गया। उनके घरों के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई थी। इससे वे बाहर निकलकर वोट नहीं डाल सके। जो लोग हिम्मत करके बाहर निकले, पुलिस ने उन पर लाठियां भांजीं।

बहन की मौत का बदला!: बरेली में भाई ने रची साजिश, दोस्तों संग मिलकर की रूपवती की हत्या; दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घबराए हुए हैं। वह अपना रुतबा कायम रखने के लिए ऐसा कर रहे हैं, लेकिन हम इसका ध्यान रखेंगे। लोगों को जागरूक करेंगे। मैंने कुंदरकी के हालात पर पर्यवेक्षक से बात की तो आचार संहिता का उल्लंघन बताकर हमें मुरादाबाद से बरेली भेज दिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, शमीम खां सुल्तानी, अशोक यादव, दीपक शर्मा, सामर्थ मिश्रा, नमन मिश्रा समेत अन्य सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें