जिला उपाध्यक्ष ने आरोपों को बताया निराधार
जिला उपाध्यक्ष समर्थ मिश्रा ने बताया कि रविवार शाम सम्मेलन में काफी भीड़ थी। वह कैंट विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे हैं तो उनकी लोकप्रियता से कुछ लोग बौखला गए हैं। शायद इन्हीं ने रोहित राजपूत को भड़का दिया है जो वह ऐसे आरोप लगा रहे हैं। हमने जिलाध्यक्ष को इस बारे में बताया है, उनके स्तर से ही आगे कार्रवाई की जाएगी। हमला कराने का आरोप निराधार है।
सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि रोहित राजपूत ने हमें किसी तरह की घटना के बारे में नहीं बताया। मैं मंगलवार को दोनों पक्षों को बुलाकर बात करूंगा।
इंस्पेक्टर बारादरी के धनंजय पांडेय ने कहा कि रोहित राजपूत थाने आए थे और समर्थ मिश्रा पर आरोप लगा रहे थे। हालांकि स्पष्ट आरोप लगाकर तहरीर नहीं दी। उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।