आईएमए हाल में मंगलवार को आयोजित मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद ने कार्यकर्ताओं से अखिलेश सरकार की उपलब्धियां लेकर जनता के बीच जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने सभी जाति, धर्म के लिए समान रूप से काम किया है। प्रदेश के हर तबके के विकास के लिए काम किए गए हैं इसलिए 2017 में फिर से प्रदेश में सपा की वापसी तय है।
सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि नेता जी मुलायम सिंह यादव के विचारों को आधुनिक रूप में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आत्मसात करके विकास कार्यों को अंजाम दिया है। उन्होंने गरीबों, किसानों, अल्पसंख्यकों, मजदूरों के लिए मुस्तैदी के साथ तमाम यादगार काम कर दिखाए हैं। महानगर अध्यक्ष जफर बेग ने कहा कि अखिलेश यादव देश के सभी मुख्यमंत्रियों मेें सबसे ज्यादा ऊर्जावान हैं। सपा नेता नदीम मलिक ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने विकास में कभी पक्षपात नहीं किया है। सम्मेलन में दर्जा राज्य मंत्री आबिद खां, यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष अशोक यादव, महानगर अध्यक्ष फहीम हैदर, अशोक यादव, मोहित यादव, संतोष ठाकुर, बिलाल बेग, राहुल कश्यप, पन्ना लाल साहू, अब्बास जैदी, मुनेन्द्र यादव, समी अंसारी, मोहसिन, अतुल पाराशरी, अमन, सूरज, समीर अमन अब्बास आदि का सहयोग रहा।
सम्मेलन में समाजवादी पाटीज़् के प्रमुख लोगो मे डीसीबी चेयरमैन मलखान सिंह यादव, प्रमोद बिष्ट, संजीव यादव, अशोक यादव, फहीम हैदर, गौरव सक्सेना, बिलाल बेग, ह्रदेश यादव, बेचे लाल गंगवार, भारती चैहान, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।