20 सदस्यों को शामिल किया
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संतोष यादव, ओमपाल यादव, विक्रम कश्यप, हाजी बफाउर्रहमान, सोमपाल, लाल बहादुर, चौधरी अमित सिंह, संजीव यादव, नवीन कश्यप, शिवम मौर्या, नरोत्तम गंगवार, शरदवीर यादव, भजन लाल, राज शेखर, गुरु प्रसाद काले, नरेश सोलंकी, अरविंद यादव, शैलेंद्र मौर्या व शिव कुमार प्रजापति को शामिल किया गया।
'मेरा नाम क्यों नहीं'
पूर्व महापौर निकाय चुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशी रहे डॉ. आईएस तोमर ने जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप को पत्र लिखा है। कहा कि हाल में कई नेता और कार्यकर्ता सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिले थे। उस सूची में उनका नाम क्यों नहीं था।
उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें बताया जाए कि यह सूची किसके द्वारा बनवाई गई है। पूछा कि सपा प्रमुख के साथ होने वाली बैठक में उनकी उपस्थिति से किसे दिक्कत थी। जिलाध्यक्ष से कहा कि उनके सवालों के जवाब जल्द ही देने का कष्ट करें, ताकि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत करा सकें कि बैठक में क्यों नहीं पहुंच सके।
सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने शहर व महानगर में रह रहे नेताओं को छोड़कर सात विधानसभा क्षेत्र के नेताओं की सूची बनाई। इन दो सीटों से नाम तय करने की जिम्मेदारी महानगर अध्यक्ष की थी।
महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने बताया कि उन्होंने पूर्व महापौर डॉ.आईएस तोमर का नाम प्रदेश कार्यालय भेजी सूची में भेजा था। वहां से सभी को फोन किया था। पूर्व महापौर का फोन नहीं उठा, यह कार्यालय से पूछा गया।