SP City on Sunday summoned the Siran
- फोटो : SP City on Sunday summoned the Siran
आला हजरत खानदान की बहू निदा की शिकायत पर जांच कर रहे एसपी सिटी समीर सौरभ ने उनके पति शीरान को रविवार दोपहर डेढ़ बजे बयान दर्ज कराने के लिए अपने आफिस में बुलाया है। निदा के पहले ही बयान दर्ज हो चुके हैं, जबकि शीरान के बयान अभी होने हैं। दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही एसपी सिटी अपनी रिपोर्ट आईजी को देंगे, तब आगे की कार्रवाई हो सकेगी।
आला हजरत खानदान की बहू ने अपने ऊपर जुल्म ढाने का आरोप लगाते हुए पति शीरान समेत ससुरालियों के खिलाफ आईजी से इंसाफ की गुहार लगाई है। आईजी ने मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी है। एसपी सिटी ने जांच शुरू करते हुए पिछले दिनों निदा के बयान दर्ज कर लिए थे, लेकिन आरोपी पक्ष को बयान तक के लिए नहीं बुलाया गया। इस पर निदा ने सवाल उठाया था। शुक्रवार को एसपी सिटी ने बताया कि शीरान पक्ष को रविवार को डेढ़ बजे बयान के लिए बुलाया गया है। उसके बयान लेने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, निदा ने मीडिया को जारी बयान में कहा है कि इंसाफ पसंद आला हजरत खानदान के
लोगों से जो इंसाफ पसंद हैं, हमेशा सच्चाई का साथ दिया और शरीयत की राह पर खड़े हैं। वह शीरान जैसे जो शरीयत के खिलाफ काम कर रहे हैं, उन्हें खानदान ए आला हजरत से बेदखल कर देना चाहिए। जिससे कि खानदान का नाम किसी गलत चीज से न लिया जाए। एक उदाहरण पेश किया जाना चाहिए चाहे कोई भी हो जो शरीयत के खिलाफ जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
निदा सहित चार के खिलाफ इस्तगासा- थाना बारादरी के मोहल्ला कोट निवासी अबरार खां ने निदा, उसके माता-पिता और भाई के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने का अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष सं. एक में इस्तगासा दायर किया है। इस मामले में परिवादी के बयान 30 जनवरी को होंगे। परिवाद में कहा गया है कि परिवादी ने पंचायत में शामिल होकर निदा और उसके पति मौहम्मद शीरान रजा खां के मध्य समझौता कराने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन समझौता न होने पर निदा और उसके माता-पिता रंजिश मान गए। इसी रंजिश के तहत निदा के भाई मोईन हसन खां, पिता मुसर्रत यार खां, मां रेशमा व निदा ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।