फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रात में एसपी सिटी ने चलाया अभियान, पार्षद की कार समेत कई वाहन सीज

Thu, 02 Jan 2025 02:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में नए साल की पहली रात एसपी सिटी ने टीम के साथ विशेष अभियान चलाया। सड़क के किनारे कार खड़ी कर शराब पीने वालों पर कार्रवाई की। 
विज्ञापन
एसपी सिटी ने सीज कराई कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बुधवार रात पुलिस ने नशेड़ियों व हुड़दंगियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। कार्रवाई के दायरे में रसूखदार भी आ गए। मॉडिफाइड कार में पार्षद का भतीजा और ठेकेदार शराब पीते मिले। पुलिस ने वाहन सीज कर दिया। इस दौरान चौकी चौराहा व डीडीपुरम इलाके में भगदड़ का माहौल बन गया।

विज्ञापन


एसपी सिटी मानुष पारीक के मुताबिक, चौकी चौराहे के पास पार्षद का हूटर लगा वाहन सीज किया गया। इसमें पार्षद का भतीजा दोस्तों के साथ बैठकर शराब पीता मिला। वाहन पर प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म लगी थी। इसके अलावा एक स्कूटी और तीन बाइक का चालान किया गया। पटेल चौक पर मशहूर चाट वाले के यहां खड़ी एक मॉडिफाइड व पटाखा हॉर्न लगी बुलेट बाइक भी सीज कर दी गई।

डीडीपुरम में काली फिल्म लगी लक्जरी कार मिली, जिस पर रिच किड लिखा था। अंदर नगर निगम के ठेकेदार शराब पी रहे थे। एसपी सिटी के कहने पर पुलिस ने उन्हें बाहर निकालकर कार की तलाशी ली तो उसमें शराब की बोतलें पड़ी मिलीं। ठेकेदार के परिजनों को सूचना देकर उनके हवाले किया गया और कार जब्त कर प्रेमनगर थाने में खड़ी कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें