फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाइक सवार को डंपर ने मारी टक्कर, हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने ग्रामीणों को मनाया, घायल को अस्पताल भिजवाया
विज्ञापन

सीबीगंज (बरेली)। ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार को डंपर ने टक्कर मार दी। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस के समझाने पर लोग शांत हो गए। घायल को निजी अस्पताल भेज दिया।
घटना बड़ा बाइपास से ट्यूलिया गांव की नहर के पास बुधवार रात दस बजे हुई। परधौली गांव निवासी संजीव कुमार परसाखेड़ा की फैक्टरी में ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे थे। नहर पुलिया के पास तेज गति से आ रहे अवैध खनन की मिट्टी लेने जा रहे डंपर ने टक्कर मार दी। इससे उनके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। चालक डंपर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पौन घंटे तक घायल घटनास्थल पर तड़पता रहा। उसके परिजन मौके पर पहुंचे और संजीव को अस्पताल भिजवाया। पुलिस के मौके पर न पहुंचने व खनन माफिया को संरक्षण देने से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने डंपर चालक को पकड़ने का आश्वासन दिया तो वे शांत हो गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें