बरेली में एसपी सिटी मानुष पारीक ने बुधवार रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया। शहर में वाहनों और ढाबों की चेकिंग कराई। इस दौरान एक कार में दो युवक हुक्का पीते मिले। उन पर कार्रवाई की गई।
बरेली में एसपी सिटी मानुष पारीक ने बुधवार रात वाहनों व होटल-ढाबों की चेकिंग कराई। इस दौरान एक कार में हुक्का गुड़गुड़ाते दो युवक मिले। पुलिस ने कार का 16 हजार रुपये का चालान कर दिया। युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। गाड़ी के अंदर से कोई संदिग्ध या नशीला पदार्थ भी बरामद नहीं हुआ। एसपी सिटी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि शहर में रात के समय हुड़दंग या नशे की हालत में घूमने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आधी रात में एसपी सिटी मानुष पारीक ने कोतवाली व सुभाषनगर थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरा खुद भी चेकिंग की। क्षेत्र में तेज रफ्तार से जा रही एक कार को रुकवाकर चेकिंग की गई तो उसमें बैठे दो युवा प्रतिबंधित हुक्का से नशा कर रहे थे। ये दोनों प्रेमनगर थाना क्षेत्र के निवासी जोएब रजा और इकराम सकलैनी थे। एसपी सिटी को कार में पीछे नंबर प्लेट भी नहीं मिली। हुक्का सीज कर कार का 16 हजार रुपये का चालान कर दिया है।