फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक चुनाव में भाजपा के जयपाल और सपा प्रत्याशी शिव प्रताप ने किया नामांकन

Tue, 10 Jan 2023 01:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट से भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह और सपा प्रत्याशी शिव प्रताप ने नामांकन किया है। विधान परिषद सदस्यों के लिए 30 जनवरी को चुनाव होगा।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह, सपा प्रत्याशी शिव प्रताप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जयपाल सिंह व्यस्त को प्रत्याशी बनाया है। जयपाल सिंह मौजूद एमएलसी हैं। भाजपा ने उन पर फिर से भरोसा जताया है। वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) ने शिव प्रताप को मैदान में उतारा है। दोनों दलों के प्रत्याशियों ने मंगलवार को नामांकन किया। बता दें कि विधान परिषद सदस्यों के लिए 30 जनवरी को चुनाव होगा। जबकि दो फरवरी को मतगणना होगी। 

विज्ञापन


वर्मतान एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त मुरादाबाद के रहने वाले हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सोमवार को उनके नाम की घोषणा की। वहीं सपा प्रत्याशी शिव प्रताप मूलरूप से इटावा के जसवंत नगर के निवासी है। वह तुलसी कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे हैं। शिव प्रताप पूर्व में रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के छात्रसंघ महामंत्री भी रहे। वर्ष 2006 में छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए थे। खंड स्नातक चुनाव में दोनों प्रत्याशियों की कड़ी टक्कर मानी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें