फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द डेमू का नया रैक टनकपुर से सिटी स्टेशन के बीच दौड़ेगा

विज्ञापन
डेमू ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे ने लालकुआं तक जाने वाले दैनिक यात्रियों को एक बार फिर निराश किया है, इस रूट के यात्रियों की मांग थी कि एक और डेमू चलाई जाए, लेकिन रेलवे बोर्ड ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। डेमू का जो नया रेक आया हुआ है वह अब टनकपुर से सिटी स्टेशन के बीच चलाया जा सकता है, जिसका प्रस्ताव भी बोर्ड को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सिटी स्टेशन से सुबह छह बजे लालकुआं और शाम 6:05 बजे पीलीभीत के लिए एक-एक डेमू संचालित हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत लालकुआं के लिए चलने वाली डेमू से है। इस ट्रेन में आठ कोच हैं। यात्रियों का कहना है कि यह ट्रेन सिटी स्टेशन पर ही ठसाठस भर जाती है, जिससे इज्जतनगर स्टेशन से चढ़ने वाले यात्रियों को जगह नहीं मिलती। यह बात इज्जतनगर रेल मंडल के अधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने रेलवे बोर्ड से एक और डेमू ट्रेन 20 मिनट बाद चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया।
उधर, प्रस्ताव पर मंजूरी की उम्मीद में डेमू का एक नया रेक भी मंगा लिया गया, लेकिन रेलवे बोर्ड ने थोड़े समय के अंतराल पर नई डेमू इस रूट पर चलाने की स्वीकृति नहीं दी। अब सूत्रों का कहना है कि नई डेमू सिटी स्टेशन और टनकपुर के बीच जल्द ही रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद दौड़ाई जाएगी। रेलवे बोर्ड को इस संबंध में प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टनकपुर से सिटी स्टेशन तक डेमू ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा है, स्वीकृत होते ही ट्रेन दौड़नी शुरू हो जाएगी।
- राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर रेल मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें