फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की मौत के 18 घंटे बाद ही पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बुजुर्ग पिता की मौत का सदमा बेटा बर्दाश्त नहीं कर सका। मुखाग्नि देकर लौटने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। जब तक इलाज की व्यवस्था हो पाती, उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बड़ी बमनपुरी निवासी सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक को निमोनिया था। उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह उनकी घर में ही मौत हो गई। बेटेे ने मंगलवार को रामगंगा पर उनका अंतिम संस्कार किया। घर लौटने के बाद वह बेहद गुमसुम था। शाम करीब आठ बजे उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग जब तक उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाते, उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। अब परिवार में मृतक युवक की पत्नी और दो बच्चे ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें